Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपाइयों ने पूर्व पीएम वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती पर पदयात्रा की

भाजपाइयों ने पूर्व पीएम वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती पर पदयात्रा की

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर भाजपाइयों ने पदयात्रा भी की। बतौर मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, राष्ट्रवाद के प्रतीक अटल जी के विचार और नीतियां देशवासियों के लिए हमेशा पथ प्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी। पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर उन्होंने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
बूथ संख्या 493 अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा के डाढ़ी नाका स्थित आवास पर भाजपा के नगर के संस्थापक अध्यक्ष रहे अधिवक्ता ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य में मनाए गए जयंती कार्यक्रम में मौजूद भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके कृत कार्यों को याद किया। भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धा प्रसून समर्पित करते हुए कहा, वाजपेयी जी की कविताएं युगों युगों तक प्रासंगिक रहेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती पर पद यात्रा भी निकाली गई। पहाड़गांव चुंगी तिराहे से पदयात्रा की शुरुआत हुई और डाढ़ी नाका तक पदयात्रा की गई। यात्रा में शामिल विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित सैकड़ों पार्टीजन हाथों में तिरंगा झंडा थामे प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान सुनीलकांत तिवारी, केशरीमल तरसौलिया, शंभूदयाल स्वर्णकार, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, राजेश्वरी यादव, आशुतोष मिश्रा, अमित उपाध्याय, नरेश कुशवाहा, गौरव तिवारी, नरेश वर्मा, विनोद सोनी, प्रभंजन गर्ग, शिवसिंह, मनीष नगरिया, मनीष चौधरी, अवध यादव, रामजी भदौरिया, कृष्णकुमार झा, शैलेंद्र सर्राफ, बाबूराम पाल, सौरभ पुरवार, अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, विक्रम तोमर, विकास पटेल धनौरा, महेंद्र सोनी लला आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular