Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeलक्ष्मी पूजन कर भाजपाईयों ने की सुख स्मृद्धि की कामना

लक्ष्मी पूजन कर भाजपाईयों ने की सुख स्मृद्धि की कामना

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लक्ष्मी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्रोचार के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई।
दिल्ल्ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। इस अवसर लक्ष्मी पूजन कर सभी के लिये सुख समृद्वि की कामना की गयी। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियांे व कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर जनप्रतिनिधियांे समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी मनोकामना के साथ कि हम आने वाले 2024 मे भाजपा की जीत का अलख जगायेंगें। उन्होने कहा कि जिस तरह भाजपा कार्यालय पर दीप जला है, उसी तरह से 2024 मे भी भाजपा की जीत का दीपक जलें। भाजपा कार्यालय पर दीपावली के पर्व पर आयोजित पूजन कार्यक्रम मे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन समेत कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular