पूर्वोत्तर राज्यों में लोकसभा की कुल 25 सीटों में 13 सीटों पर भाजपा की बढ़त

0
122
अरुणाचल पश्चिम से केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 88098 मतों से आगे

पूर्वोत्तर राज्यों में लोकसभा की कुल 25 सीटों में 13 सीटों पर भाजपा की बढ़त बनी हुई है। भाजपा की सहयोगी पार्टियां भी 5 सीटों पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी भी 6 सीटों पर आगे चल रही है। अरुणाचल प्रदेश में अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू 88098 मतों और अरुणाचल पूर्व से तापीर गाओ 27530 मतों से आगे चल रहे हैं।

असम की 14 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। दरंग-उदालगुड़ी सीट से दिलीप सैकिया 117565 मत, गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेधी 88826 मत, डिफू से अमरसिंग तिस्सो 25293 मत, करीमगंज से कृपनाथ मल्लाह 1245 मत, सिलचर से परिमल शुक्लाबैद्य 115563 मत, काजीरंगा से कामाख्या प्रसाद तासा 73051 मत, तेजपुर से रंजीत दत्ता 137523 मत, लखीमपुर से प्रदान बरुआ 80380 मत तथा डिब्रूगढ़ से सरबानंद सोनोवाल 120730 मतों से भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

भाजपा की सहयोगी पार्टी यूपीपीएल उम्मीदवार जयंता बसुमतारी कोकराझार से 22404 मत और अगप उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी बरपेटा सीट से 86679 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन धुबड़ी से 278545 मत, प्रद्युत बोर्दोलोई नगांव से 69987 मत एवं गौरव गोगोई जोरहाट से 64081 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मणिपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें इनर मणिपुर से अंगोमचा बिमोल अकोइजम 69452 मत और आउटर मणिपुर से अल्फ्रेड कन्नगम एस आर्थर 46699 मतों से आगे चल रहे हैं।

मेघालय की दो सीटों में एक पर कांग्रेस उम्मीदवार सालेंग ए संगमा तुरा से 152478 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। शिलांग सीट से वीओटीपीपी उम्मीदवार डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकोन 346335 मतों से आगे चल रहे हैं।

मिजोरम की सत्ताधारी पार्टी जेडपीएम उम्मीदवार मिजोरम रिचर्ड वानलालहमंगईहा 66852 के अंतर से आगे चल रहे हैं।

नगालैंड की एक मात्र सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एस सुपोंगमेरेन जमीर 48243 मतों से आगे चल रहे हैं।

सिक्किम की एकमात्र सीट से सत्ताधारी पार्टी एसकेएम उम्मीदवार इंद्र हंग सुब्बा 78170 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। त्रिपुरा पश्चिम से बिप्लब कुमार देब 581695 मतों से तथा त्रिपुरा पूर्व से कृति देवी देबबर्मन 474371 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here