Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaभाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

अवधनामा संवाददाता
 बूथों में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

बांदा। रविवार को जनपद के सभी बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पी एम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना और एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव को साकार करने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के बूथ नंबर 210 तुलसी नगर में, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री तथा जिला प्रवासी पवन प्रताप सिंह ने बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 236 में, जिला मंत्री दिनेश यादव ने बड़ोखर मंडल के सेक्टर चहितारा अंतर्गत ग्राम छेहरांव के बूथ नंबर 296, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार ने बांदा दक्षिणी मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 141 में भाजपा नेता अमित सेठ भोलू के आवास में पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज तथा मंडल अध्यक्ष राकेश दादू व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। इसी तरह तिंदवारी के मंडल के बूथ नंबर 229 संतोषी नगर में हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया जहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने कहा कि मन की बात को सभी लोगों ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत मंच बना दिया है। हर महीने लाखों संदेशों में कितने ही लोगों के मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंची है। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि मन के 99 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता के बारे में बात की और इससे जुड़ी प्रतिक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने की दिशा में काम की जा रही नीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की नारी शक्ति की सराहना की और कई उदाहरण दिए कि कैसे महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं पीएम ने रिन्यूएबल एनर्जी पर भारत के जोर पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आप अपने मन की शक्ति को तो जानते ही हैं, वैसे ही समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है, यह हमने मन की बात के अलग-अलग संस्करणों में देखा है। यहां मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनंजय करवरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित, पिछड़ा वर्ग मंडल महामंत्री डॉ गोपाल दास गुप्ता, सेक्टर संयोजक श्यामू गुप्ता, बूथ अध्यक्ष केशव कुशवाहा, अखिल पटेल, अरुण सिंह पटेल, दीपक सिंह परिहार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular