Sunday, March 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा देश का सामाजिक व आर्थिक ताना-बना कर रही खराब: प्रदीप

भाजपा देश का सामाजिक व आर्थिक ताना-बना कर रही खराब: प्रदीप

अवधनामा संवाददाता’

 

सहारनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश का सामाजिक ताना बाना व आर्थिक ढांचा नेस्तनाबूत कर रही है और जनसमस्याओं के प्रति कोई भी ध्यान नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस चार सितम्बर को बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के विरोध में दिल्ली में महारैली का आयोजन कर रही है, जिसमें जनपद से भी विधान सभावार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और यही से भाजपा के खिलाफ शंखनाद किया जायेगां

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में भाजपा पूरे देश में सामाजिक व आर्थिक ताना-बाना खराब करने में लगी है और प्रत्येक व्यक्ति पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पैट्रोल व गैस की हल्की सी मूल्य वृद्धि पर भाजपा सड़कों पर उतर आती थी, लेकिन मौजूदा समय में भाजपा लगातार महंगाई को बढ़ावा देने का काम कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि सपा जैसी पार्टी मजबूती पक्ष में होने के बावजूद भी विपक्ष की भूमिका निभा पाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत थी और हर व्यक्ति खुशहाली में जीवन यापन कर रहा था, लेकिन आज हर स्तर से मीडिया के साथ-साथ आम जन की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस यदि मंहगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करती है, तो उन्हें कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया जाता है, जो पूरी तरह तानाशाही रवैया है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में महारैली का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अभी मान चुकी है कि कांग्रेस ही केवल भाजपा को सत्ता से अलग कर सकती है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग के माध्यम से कांग्रेस दोबारा सत्ता प्राप्ति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 4 सितंबर को दिल्ली में महंगाई बेरोजगारी खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा से कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे और यही से ही भाजपा के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, जावेद साबरी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, सत्यम भूरियान सैनी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular