Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा दो हिंदुस्तान बना रही, एक अरबपतियों का, दूसरी मजदूर-किसानों का: राहुल

भाजपा दो हिंदुस्तान बना रही, एक अरबपतियों का, दूसरी मजदूर-किसानों का: राहुल

पठानकोट में आप पर भड़के राहुल गांधी:बोले- केजरीवाल और मान में बहुत फर्क, किसान ने कहा- पंजाब को आरसी रिमोट कंट्रोल चला रहा

पठानकोट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में अपनी यात्रा के आखिरी दिन पठानकोट में जनसभा की। जिसमें राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 3 काले कानून से जो किसानों के साथ हुआ, वही अग्निवीर योजना से जवानों के साथ किया है।
भाजपा की कोशिश है कि लोगों को डराकर उनकी तपस्या का फल 2-3 अरबपतियों को दिया जाए। डर का माहौल बनाकर नफरत फैलाई जा रही है। मीडिया में हर वक्त नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है। गलत जीएसटी, नोटबंदी, किसान को खाद की समस्या मीडिया में नहीं दिखती। आपकी जेब काटी जा रही है। इस मुद्दों पर ध्यान न जाए, इसलिए यह सब नहीं दिखाया जाता।
पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने भगवंत मान को कहा कि पंजाब को रिमोट कंट्रोल से न चलने दीजिए। मैं पंजाब के सीएम को कहना चाहता हूं कि आप मेरे साथ लोकसभा में बैठे थे। आप में और अरविंद केजरीवाल में बहुत फर्क है। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए।
आम आदमी पार्टी को हराएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में हम आम आदमी पार्टी से लड़ेंगे और उसे हराएंगे। अगर कोई किसान कहे कि रिमोट कंट्रोल सरकार है। मैं पूछूं कौन तो वह कहे राघव चड्ढा… आरसी तो यह ठीक बात नहीं है। आपका पैसा गुजरात में इस्तेमाल हो। पंजाब के पैसे से गुजरात में विज्ञापन दिए जाएं, यह गलत है। मैं फिर कहता हूं कि भगवंत मान मुझे अच्छे लगते हैं, मगर पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए।
खडग़े बोले- बीजेपी ने कांग्रेस की 6 राज्यों की सरकार चोरी की
रैली में मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 6 सरकारें चोरी की। मैं इन्हें चोर कहूं या क्या कहूं। किसी को पैसे, लालच या इनकम टैक्स समेत हर चीज का डर दिखाकर बहुमत बनाते हैं। आगे भी यही कुछ करने वाले हैं।
राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा घबरा गई है। उन्हें देश की भलाई का कोई काम नहीं करना, उनका ध्यान सिर्फ चुनाव जीतने पर है। वह कभी लोगों की समस्या सुलझाने के लिए काम नहीं करते। जहां भी जाएंगे, चुनाव की बात करेंगे। जनता के सवालों को लेकर जब हम संसद में खड़े होते हैं तो वे चर्चा के लिए तैयार नहीं होते। बहाना बनाकर सदन को स्थगित कर देते हैं। बाद में कहते हैं कि हम तैयार थे लेकिन कांग्रेस दिक्कतें पैदा करती है।
सीएम गहलोत बोले- राहुल जननायक
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश की नजर इस यात्रा पर है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और प्यार-भाईचारा सुनिश्चित होना बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जननायक बन गए हैं। राजस्थान में भी यात्रा को भारी समर्थन मिला।
देश के सामने चुनौती बहुत बड़ी है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हम सब इसे रोकने में कामयाब होंगे।
चन्नी बोले- राहुल गांधी क्रांतिकारी लीडर
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी क्रांतिकारी लीडर हैं। वह प्यार बांटते हैं। तपस्वी हैं। वह संत का रूप हैं। कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वडि़ंग ने यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन का भी जिक्र किया।
कांग्रेस सोच वाले नेताओं को आगे लाएं : बाजवा
पंजाब में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश की एकता-अखंडता को बहाल रखने के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि पार्टी में कांग्रेस की सोच वाले लोगों को लेकर आएं। अगर पहले ऐसा होता तो पंजाब में कांग्रेस की यह हालत नहीं होती। उन्होंने कहा कि पैराशूटर कांग्रेस का भला नहीं करेंगे, इन्होंने पहले ही कांग्रेस का काफी नुकसान किया है।
जनसभा के बाद यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी। जहां फ्लैग सेरेमनी होगी। जहां पंजाब के नेता झंडे को जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं को सौपेंगे। जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा राख जफर तक जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू-कश्मीर आखिरी पड़ाव है और 30 जनवरी महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular