Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभारत को विश्व पटल पर स्थापित करने को संकल्पित है भाजपा :...

भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने को संकल्पित है भाजपा : डॉ. ममता

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा जिले व महानगर का प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्र में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में डा श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कार्यक्रम की शुरुवात की। इसके बाद वंदेमातरम का पाठ सभी ने किया।
डा ममता पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular