Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeफतेहाबाद में भाजपा, रतिया व टोहाना में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, मार्जन...

फतेहाबाद में भाजपा, रतिया व टोहाना में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, मार्जन घटा

फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, रतिया व फतेहाबाद पर सुबह 11:30 बजे तक कांटे की टक्कर नजर आ रही है। फतेहाबाद विधानसभा में जहां भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम पहले राउंड से अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए हैं, वहीं रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह व टोहाना में कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह भी अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए हैं।

फतेहाबाद विधानसभा में कुल 18 राउंड में से 8 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां भाजपा के दुड़ाराम 5877 वोटों से लीड बनाए हुए है। दुड़ाराम को अब तक 39810, कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया को 33933 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी काका हैं , जिन्हें 5275 वोट मिल चुके हैं। 8 राउंडों में 385 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। जिले की दूसरी विधानसभा रतिया में 17 राउंड में से 7 राउंड की गिनती हो चुकी है। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह 9393 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यहां जरनैल सिंह 36025 वोट लेकर पहले नंबर पर, भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल 26632 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर व इनेलो के रामस्वरूप रामा 1947 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

जिले की तीसरी विधानसभा सीट टोहाना में 17 में से 5 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां 5 राउंड के बाद यहां कांग्रेस के परमवीर सिंह 27123 वोट लेकर 3981 वोटों की लीड बनाकर पहले नंबर पर हैं, जबकि भाजपा के देवेन्द्र सिंह बबली 23142 वोट लेकर दूसरे नंबर पर व इनेलो के कुनाल करण सिंह 2517 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular