HomeUttar PradeshAyodhyaएमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। गोरखपुर अयोध्या स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गयी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि बैठक में जनपद के लिए मतदाता सम्पर्क योजना बनाई गयी तथा प्रत्येक 20 वोटर पर एक प्रमुख कार्यकर्ता की तैनाती की गयी।उन्होने कहा कि चुनाव को लेकर जिला स्तर पर सोशल मीडिया व व्हाट्सएप हेतु प्रमुखों की तैनाती की गयी है। कार्यकर्ताओं को लगातार मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित करते रहना चाहिए। प्रचार सामग्री के वितरण, मतदाता सम्पर्क व अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रमुख व सह प्रमुखों की तैनाती की गयी है।
उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी सम्पर्क के दौरान मतदाताओं को पदाधिकारी देते रहे। जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवार्हन करें। हम इस चुनाव में भी बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे है।
इस अवसर पर एमएलसी चुनाव संयोजक अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, सह संयोजक कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, पंकज सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, अमरनाथ वर्मा, विनोद गौड़, अर्जुन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular