Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में बदलना चाहती है:पूर्व मंत्री लालजी वर्मा

भाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में बदलना चाहती है:पूर्व मंत्री लालजी वर्मा

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में अयोध्या विधान सभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एचआर पैलेस रामपुर हलवारा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादा जनता से किया था उस वादों से ही मुकर गयी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में बदलना चाहती है। अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई का बोलबाला इस सरकार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए ही कार्य कर रही है। उसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार को पीडीए के माध्यम से इण्डिया गठबन्धन हरायेगा। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने पर रोजगार या स्थायी नौकरी एवं सभी वर्गों को हिस्सेदारी दी जायेगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इण्डिया गठबन्धन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जिताना है। लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई से जनता ऊब चुकी है और इससे निजात चाहती है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के सहयोग से केन्द्र की सत्ता बदलेगी। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद की बोरी 50 किलो की जगह 40-45 किलो की मिल रही है। इस सरकार में सारी नौकरियों को संविदा/आउटसोर्सिंग कर दिया गया है। विकास के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है और उसका उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। इस सरकार में महिलायें, नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। गैस और पेट्रोल के साथ दैनिक सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में गरीब, किसान, दलित, पिछड़े सभी वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और सब मिलकर इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को भारी मतों से जितायेगें। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को जो उत्तम प्रदेश बनाने का रास्ता बनाया था। भाजपा सरकार में सारे विकास कार्य बन्द पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव पीडीए के सहयोग से इण्डिया गठबन्धन जीतेगा। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में पिछड़ा, दलित, नौजवान, किसान, व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी मिलकर इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जितायेगें। आये हुए सभी गठबन्धन के नेताओं का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। सपा जिला प्रवक्ता चौ0 बलराम यादव ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत पार्टी के नेताओं ने किया। इस अवसर पर सभी इण्डिया गठबन्धन के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद को जिताने का संकल्प लिया। आज के कार्यक्रम में महिलाओं की सबसे ज्यादा भागेदारी थी जिसका नेतृत्व कंचन यादव व रेनू यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हामिद जाफर मीसम, चौ0 बलराम यादव, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, बलराम मौर्या, शमशेर यादव, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, अशोक वर्मा, संजय सिंह, पंकज पाण्डेय,सन्टी तिवारी, विशाल यादव, लक्ष्मण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular