Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaमहिला विरोधी है भाजपा सरकारः रीबू श्रीवास्तव

महिला विरोधी है भाजपा सरकारः रीबू श्रीवास्तव

अवधनामा संवाददाता
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

बांदा। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया नगर बिजली खेड़ा बांदा में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर महिला सभा की महिलाओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय बांदा में महिला सभा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलध्यक्ष डा0 मधुसूदन कुशवाहा ने किया मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा उत्त प्रदेश पूर्व मंत्री श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ही एक ऐसे देश और प्रदेश में नेता हैं जिन्होंने देश की आधी आबादी महिला की संपूर्ण विकास के लिए अपने कार्यकाल में कन्या विद्याधन कन्याओं को लैपटाप निशुल्क शिक्षा सुरक्षा के लिए 1090 डायल 100 डायल 108 एंबुलेंस महिलाओं को विधवा पेंशन देने का काम किया और समाज में उन्हें शक्ति देने का काम किया है आज हम सबको मिलकर आगामी नगर निकाय चुनाव में जीता का समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना है आज प्रदेश की 25 करोड़ जनता माननीय अखिलेश यादव जी की ओर देख रही है और भरोसा कर रही है कि किसानों नौजवानों महिला विरोधी व महंगाई से भाजपा सरकार से निजात दिलाएंगे।
समाजवादी पार्टी जनपद बांदा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के साथ महिलाओं की हर तरह मदद के लिए तैयार रहेंगे और प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया साथ ही संबोधन के पश्चात दिनांक 5 अप्रैल 2023 को होने वाली ऋषि मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप और निषाद राज जी के जयंती की सूचना दी। कार्यक्रम का संचालन महिला सभा की जिलाध्यक्ष उर्मिला वर्मा ने किया समीक्षा बैठक में लोकप्रिय विधायक विशंभर सिंह यादव जी पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू पूर्व जिला अध्यक्ष समीम बांदवी पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण यादव रामपाल प्रजापति आमिर खान पीयूष गुप्ता मुलायम यादव शिवकरण पाल सोनेलाल पटेल अर्चना पटेल सुनीता रैकवार नीलम गुप्ता अनुराधा जरिया किरण यादव गुड़िया यादव शोभा देवी कलावती शबाना गीता साहू प्रियंका पटेल परवीन बाबी आबिदा बेगम जुलेखा अंसारी शबाना मंसूरी शीता तिवारी आमना खातून शगुफ्ता सिद्धकी रमेश कुशवाहा रोहित कुशवाहा राकेश राजपूत बृजेश सिंह पटेल कमल पाल सुरेंद्र मिश्रा अशोक श्रीवास प्रमोद गुप्ता मौला बख्श अब्दुल रज्जाक नंदकिशोर यादव सुनील यादव पंकज यादव महेंद्र यादव सौरभ रवि गुप्ता अभिलाष यादव अरुण यादव गया प्रसाद यादव आदि सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular