अखंड भारत के निर्माण लिए भाजपा का उदय हुआः डॉ. नरेंद्र सिंह गौड़

0
4485

अवधनामा संवाददाता

स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन और कार्यालय एवं घर-घर फहराया पार्टी का झंडा

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के 43 वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पार्टी का ध्वज फहरा कर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस अवसर पर पार्टी के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने कहा कि देश की एकता और अखंडता का संरक्षण एवं अखंड भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई और कश्मीर की रक्षा के लिए डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे पार्टी बनी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें आने वाली चुनौतियों से लड़ना है और पार्टी को आगे बढ़ाना है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिया गया संबोधन निश्चित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए और उत्साह भरने का काम करेगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज स्थापना दिवस के अवसर पर प्रयागराज महानगर के 1202 बूथों पर कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों के द्वारा अपने कार्यालय एवं घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया गया। प्रत्येक बूथों पर 11 की संख्या रही और प्रयागराज महानगर में जिसकी संख्या 13222 रही।
संगोष्ठी का संचालन महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा और समापन मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, गिरि बाबा,देवेश सिंह, रमेश पासी, मृत्युंजय तिवारी, राजेश केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, गिरिजेश मिश्रा, अनिल कुमार, संजय श्रीवास्तव, अनुपम मालवीय, भोला तिवारी, शिखा रस्तोगी, राजेश सोनकर, मनोज कुमार कुशवाहा, पवन मिश्रा, गीता कनौजिया, अर्चना शुक्ला, रीता सिंह, चंद्रा आहलूवालिया, दीपिका सिंह, स्मृति श्रीवास्तव, अंजनी सिंह एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here