Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhविद्युत आपूर्ति बाधित की समस्या सुन काशीराम आवास कॉलोनी में बीजेपी प्रत्याशी...

विद्युत आपूर्ति बाधित की समस्या सुन काशीराम आवास कॉलोनी में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव , विद्युत आपूर्ति चालू बहाल

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। शहर के डीएवी कॉलेज के पास शहरी काशीराम आवास कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति बिजली विभाग ने बीती रात बकाया बिलों को लेकर काट दी। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। बिजली पानी को तरस रहे लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए। स्थानीय लोगों की समस्या थी कि जब से काशीराम आवास बना है तभी से यहां पर बिजली का कनेक्शन तो दिया गया। लेकिन बिल कभी नहीं आई या एक या दो बार आई लेकिन इसके बाद अचानक से किसी की 20 लाख किसी की 15 लाख किसी की 10 लाख इस प्रकार से बिल आई। गरीब लोग एक साथ इतनी बिल जमा करने में असमर्थ थे। कई बार नोटिस अब कई बार चेतावनी और मान मनुहार का दौर चलता है लेकिन इस भीषण गर्मी में विद्युत विभाग ने बीती रात पहुंच कर पूरे कॉलोनी की लाइन ही काट दी। इसकी सूचना पर बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ भी कॉलोनी पहुंच गए। लोगों ने अपनी समस्या रखी। इसके बाद भोजपुरी स्टार व प्रत्याशी ने प्रषासन से बात की और अविलंब विद्युत आपूर्ति चालू करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि फिलहाल भरोसा दिया गया है और यह भी कहा गया है कि हर महीने थोड़े-थोड़े किस्तों में ही बिजली का बिल दिया जाए। एक साथ इतना न दिया जाए। इसके थोड़ी देर बाद बिजली कर्मी लाइन जोड़ दिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular