आरआरएसआईएमटी में हुआ वर्चुअल कैम्पस प्लेसमेंट
शनिवार को जिले के मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) में ‘बिटप्रो साफ्ट टेक’ कंपनी द्वारा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और आईटी के छात्र-छात्राओं का डेवलपर पद के लिए वर्चुअल कैम्पस प्लेसमेंट किया गया।
लखनऊ स्थित यह कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करती है। प्लेसमेंट के पहले राउंड में छात्रों का टेलिफोनिक राउंड हुआ जिसमें 53 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे से कुल 11 छात्र अगले राउंड में इंटरव्यू के लिए चयनित हुए।
कंपनी के मैनेजर अंकित ने गूगल मीट के माध्यम से 11 छात्रों का इंटरव्यू लिया, जिसमें से नैना कसौधन, शालिनी मिश्रा, दुर्गेश कुमार पांडे और आशीष शुक्ला अंतिम राउंड के लिए चयनित किए गए। संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी कीर्ति जैन ने बताया कि वर्चुअल इंटरव्यू में चयनित चारों छात्र-छात्राओं का अंतिम राउंड का साक्षात्कार कंपनी के ऑफिस में किया जाएगा, जिसकी सूचना कंपनी द्वारा बाद में दी जाएगी।
संस्थान के निदेशक डॉ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान सभी छात्र-छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देता है व प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। निदेशक ने कहा कि संस्थान आगे भी इस दिशा में काम करता रहेगा।





