Thursday, October 2, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarभारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनायी जयन्ती

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनायी जयन्ती

अवधनामा संवाददाता

अम्बेडकरनगर।  भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्म पर नगर के पटेल नगर स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल जी ने जीवन पर्यंत देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए कार्य किया।उन्होंने कहा कि पटेल जी का सपना था कि भारत टुकड़ों में नहीं बल्कि एक सूत्र में बंध कर विशाल राष्ट्र बन कर विश्व के अन्य राष्ट्रों से अधिक विकसित राष्ट्र बने।उन्होंने कहा कि आज उनके सपनों को भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी साकार कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular