Thursday, August 21, 2025
spot_img
HomeUncategorizedमुरादाबाद में उप प्रधानाचार्य की गाेली मारकर हत्या

मुरादाबाद में उप प्रधानाचार्य की गाेली मारकर हत्या

थाना मझोला क्षेत्र साईं कन्या विद्या जूनियर हाईस्कूल के उप प्रधानाचार्य शबाबुल की मंगलवार को बाइक सवार बदमाशाें ने गाेली मारकर हत्या कर भाग निकले। हत्यारोपित बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। घटना के वक्त उप प्रधानाचार्य पैदल घर से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और सिर में गोली मार दी।

भाजपा महानगर मंत्री शम्मी भटनागर का थाना मझोला क्षेत्र स्थित साईं कन्या विद्या जूनियर हाईस्कूल है। इसमें क्षेत्र के ही रहने वाले शबाबुल उप प्रधानाचार्य थे। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 11 बजे पैदल स्कूल जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर दूर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन उप प्रधानाचार्य को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम हत्यारोपितों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular