Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeपिकअप की टक्कर से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव स्थित यादव बस्ती के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला गांव निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक राज नारायण पाल (59) पिछले दो वर्षों से वाराणसी में कार्यरत थे। रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाराणसी से घर लौट रहे थे। रास्ते में भटौली गांव स्थित यादव बस्ती के पास सड़क पर आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार चिकित्सक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गुरसंडी चौकी पुलिस ने शिनाख्ता कराकर परिजन को घटना की जानकारी दी।

मृत चिकित्सक के पुत्र सुभाष ने बताया कि 11 माह बाद उसके पिता सेवानिवृत्त होने वाले थे। रविवार को वाराणसी से लौटते समय में रास्ते में हादसा हो गया।

देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत हो गई। परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular