Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिहार के पूर्णिया में मां ने तीन बच्चों को मारकर की आत्महत्या

बिहार के पूर्णिया में मां ने तीन बच्चों को मारकर की आत्महत्या

बिहार में पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड स्थित रौटा थाना क्षेत्र के किलपाड़ा गांव में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा की देररात एक महिला ने अपने तीनों बच्चों के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान बबीता देवी (32), रिया (8), सूरज (5), और सुजीत (3) के रूप में हुई है।घर से एक साथ चार शव मिलने पर आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रौटा थाने की पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच चल रही है। बताया गया है कि बबीता की शादी 10 साल पहले रवि शर्मा से हुई थी। महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पति मंदिर गया था। इसी बीच महिला ने अपने तीनों बच्चों का जीवन समाप्त कर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रवि घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई तो उसने लोहे के रॉड की मदद से गेट खोला।

रौटा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। वह दल-बल के साथ किलपाड़ा पहुंचे। रवि शर्मा और अन्य कहा कि बबीता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इसका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular