Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeEducationBihar Board 11th Admission: 8 अप्रैल से 11वीं में शुरू होगा एडमिशन...

Bihar Board 11th Admission: 8 अप्रैल से 11वीं में शुरू होगा एडमिशन का प्रोसेस, 350 रुपये शुल्क

बिहार में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होगी। बिहार बोर्ड ने 9,988 प्लस टू विद्यालयों में 17.50 लाख सीटों के लिए तैयारी पूरी कर ली है। आपत्ति निराकरण के बाद अंतिम सीट विवरण जारी होगा।

बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में (शैक्षणिक सत्र 2026-28) कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया आठ अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने तैयारी पूरी कर ली है। राज्य के कुल 9,988 प्लस टू विद्यालयों में अलग-अलग संकाय में 11वीं नामांकन होना है। 9,988 संस्थानों में 17.50 लाख सीटों पर नामांकन होने की संभावना है।

परीक्षा समिति ने संस्थानों के साथ संकायवार सीटों का विवरण जारी कर दिया है। इन सीटों के आंकड़ों पर 30 मार्च तक आपत्ति मांगी गई थी। सोमवार को आपत्ति की तिथि भी समाप्त हो गई।

परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि आपत्तियों का निराकरण दो से तीन दिनों में कर लिया जाएगा। इन आपत्तियों का निदान कर फाइनल सीटों का विवरण संकायवार जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद आठ अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शिक्षण संस्थानों की सूची संकायवार सीटों के साथ जारी की गई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर (11वीं) में नामांकन को लेकर तैयारी मैट्रिक रिजल्ट से पहले ही शुरू कर दी है। समिति ने इंटर स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय की सूची ओएफएसएस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था।

सीटों की संख्या से संबंधित सूची ओएफएसएस वेबसाइट www.ofssbihar.in पर अपलोड है। इंटर में नामांकन के लिए कुल 9,988 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हो रहे हैं। इसमें 17.50 लाख से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

परीक्षा समिति ने कहा है कि सामान्य आवेदन पत्र एवं सामान्य सूची पत्र समिति के वेबसाइट www.ofssbihar.org पर उपलब्ध रहेगी।

केवल उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त सभी सरकारी व गैर सरकारी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विद्यार्थी ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरते समय एक विकल्प चुनने के पश्चात वही सारे विकल्प अंतिम विकल्प माना जाएगा। तथा नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें बदला नहीं जाएगा। आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदन प्रपत्र अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular