Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeनेपाल राष्ट्र के तौलिहवा राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भंडारा का हुआ आयोजन

नेपाल राष्ट्र के तौलिहवा राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भंडारा का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। नेपाल राष्ट्र के जिला कपिलवस्तु तौलिहवा में स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में स्थित मां शेरावाली मंदिर में कन्याओं का पूजन-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया गया। यह मंदिर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के पूर्व डिप्टी चेयरमैन गोपी रुंगटा ने 24 मई 2011को बनवाया है। गोपी रुंगटा ने कहा कि मां शेरावाली मंदिर में हर वर्ष बैसाख माह भंडारे का आयोजन किया जाता है। आयोजक नगर पंचायत शोहरतगढ़ के पूर्व डिप्टी चेयरमैन गोपी रूंगटा ने किया और उन्होंने कहा कि भारत नेपाल से रोटी बेटी ही नहीं आपसी प्रेम सद्भावना जुड़ा हुआ है। हर वर्ष बैसाख माह में श्रीराधा कृष्णा मंदिर परिसर तौलिहवा में स्थित मां शेरावाली मंदिर में कन्याओं का पूजन-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया जाता है।

शनिवार को पड़ित केशव प्रसाद ने पूजा पाठ कराया। उसके बाद कन्याओं का पूजन-अर्चन कर गरीब व असहायों में वस्त्र वितरण किया गया और भंडारे में आयें हुए सभी भक्तगणों की गोपी रुंगटा व उनके परिवार के लोगों ने माता रानी शेरावाली के नाम का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पंडित केशव प्रसाद, आयोजक गोपी रुंगटा, नीलू रुंगटा,श्याम रूंगटा,अतिथी रुंगटा, शीतल रुंगटा, आशा रुंगटा, भीम चंद्र कसौधन, शिवकुमार, राकेश राज, पूजा गुप्ता, रामानंद पांडेय, सोनू सिंह, उमाशंकर वर्मा, नंदकिशोर पासवान, मंदिर कमेटी व नगर पालिका तौलिहवा नगर वासी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular