Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhभजयुमो एक अक्टूबर सें 22 मंडल में करेगा वृहद पौधरोपण

भजयुमो एक अक्टूबर सें 22 मंडल में करेगा वृहद पौधरोपण

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यलय पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा युवा मोर्चा को सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितंबर को रक्तदान का सफल कार्यक्रम किया गया और अब एक अक्टूबर को पौधरोपण का अभियान किया जा रहा है जिसमें युवा मोर्चा को वृहद पौधरोपण करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहां कि रक्तदान अभियान में जिस प्रकार आजमगढ़ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है, उसी प्रकार पौधरोपण में भी युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका में रहेगा। जिला महामंत्री श्री कृष्ण सिंह किशन भैया ने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक मंडल में पौधरोपण कर वृक्ष पालक की भी भूमिका तय की जाएगी। जिससे लगाया गए पौधों की उचित देखभाल भी की जा सके।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कृष्ण सिंह किशन ने किया, समापन भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति पीयूष चौबे ने किया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय, संदीप सिंह, शिवम सिंह , विवेक सिंह, अश्विनी मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह,सफीक सिद्धकी, अभिषेक राय, बृजेश चौरसिया, शौर्य सिंह कौशिक, मिलिंद सिंह जी , ओम प्रकाश सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular