Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeबस्ती के लाल डॉ. विमल कुमार ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय...

बस्ती के लाल डॉ. विमल कुमार ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर जिले का नाम रोशन किया

गौर, बस्ती: बस्ती जिले के तेनुई चेत सिंह गांव के निवासी डॉ. विमल कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ. विमल कुमार का जन्म और प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा सेक्सेरिया इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने डॉ. के. एन. मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मोदीनगर से बी.टेक और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद से कंप्यूटर साइंस में एम.टेक की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर से पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है। डॉ. विमल कुमार वर्तमान में गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नोएडा में प्राइवेट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। यह उनका दूसरा प्रयास था। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से इस प्रतिष्ठित पद को प्राप्त किया है। डॉ. विमल कुमार के पिता का नाम राम निहोरे है। उनके परिवार में उनकी माता, शाहिद वह चार भाई हैं। उनके बड़े भाई बहुत पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं एवं उनसे छोटे भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं यह चारों भाइयों में सबसे छोटे भाई थे। उनके परिवार ने उनकी इस सफलता में उनका भरपूर साथ दिया है। डॉ. विमल कुमार की इस उपलब्धि से उनके गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके परिवार और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular