इटावा। बार कॉन्सिल ऑफ उ.प्र.चुनाव 2026 के लिए मंगलवार व बुधवार दो दिन हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने अपने-अपने पसंद के प्रत्याशियों को जम कर मत दिये।मतदान के दो दिन कचहरी में ख़ूब चहल पहल देखने को मिली।
बार कॉन्सिल ऑफ उ.प्र.चुनाव 2026 के सदस्य पद के प्रत्याशी जानकी शरण पांडेय,परेश मिश्रा,पवित्र दुबे,इमरान उल्लाह,आसिफ रज़्ज़ाक़ खान,राधा यादव,अनुराग पांडेय आदि कई प्रत्याशियों के बस्ते भी लगाए गए बस्तों पर उनके समर्थक सुबह से शाम तक जमे रहे और अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट का अनुरोध भी करते रहे।सदस्य पद की प्रत्याशी अक्शा अज़ीज़ आदि प्रत्याशियों ने मतदान के अंतिम दिन बुधवार को आकर अपने-अपने लिए अधिवक्ताओं से वोट का अनुरोध किया।





