Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshअनियंत्रित बोलेरो ने तोड़ा मंदिर, मकान में घुसी

अनियंत्रित बोलेरो ने तोड़ा मंदिर, मकान में घुसी

शहर के किरन कालेज चैराहे के समीप हुआ हादसा

बांदा। रविवार की दोपहर को अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे बने छोटे मंदिर को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसी। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया।

कालिंजर निवासी रामदयाल खुद की बोलेरो लेकर परिवार के साथ बांदा खरीददारी करने आया था। उसके साथ में पड़ोसी युवक नंदकिशोर भी आया था। रामदयाल बोलेरो को किरन चैराहे के समीप खड़ी करके पत्नी का इलाज कराने चिकित्सक के पास चला गया। जबकि नंदकिशोर बोलेरो में ही बैठा रहा। गर्मी से बचने और गाना सुनने के लिए नंदकिशोर ने चाबी लगाकर गाड़ी को स्टार्ट कर दिया। गियर में पड़ी गाड़ी का एक्सीलेटर दबा लेने के कारण जीप अनियंत्रित होकर समीप स्थित मंदिर को तोड़ते हुए डा. ज्ञानेंद्र सक्सेना के मकान में जा घुसी, जिससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में मौजूद किराएदार बाल-बाल बच गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पीआरबी और बलखंडीनाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर की मदद से मकान में घुसी बोलेरो जीप को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बोलेरो जीप को अपने कब्जे में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular