* भोले भाले अनपढ ग्रामीणों को छला जाता है
* ग्रामीणो की अशिक्षा को बनाया हथियार
* बिचौलिये कमा रहै हैं पैसा —

बांदा , लाल सोने की लूट के खेल मे निर्दोष ग्रामीणों को मोहरा बनाकर उनकी जमीन पर खनन करा कर लूटा जा रहा है ।
मौरंग खनन के क्षेत्र मे खपटिहा मे पांच खंड संचालित हैं और यह सभी पट्टा धारक अपने क्षेत्र मे खनन ना करके अगल बगल की जमीनो मे खनन करके ग्रामीणों की जमीन से बालू निकाल रहे हैं , अवधनामा मे प्रकाशित खबर ” जलधारा रोककर प्रशासन को दे रहे चुनौती ” शीर्षक से खबर छपी थी जिसके बाद जागे प्रशासन ने कार्यवाही करते हुये खदानों पर जुर्माना भी लगाया था परंतु इस कार्यवाही से बिना डरे और प्रशासन के सामने से शिव प्रताप सिंह , जय शक्ति रियलकान प्रा.लि. लखनऊ द्बारा अपने खंड 62 एवं 63/1 से बाहर जाकर 71,72 73,75, 76 रकबे मे खुदायी करके बालू का अवैध खनन कर रहे हैं । रकबा मालिक छोटेलाल , गयादीन, रामलाल ,सियाराम एवं पंकज आदि ने जिलाधिकारी एवं आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल को ज्ञापन के जरिये सूचना दी है , साथ ही बताते चले कि इस खदान मे दिसंबर माह मे एक हत्या का भी मामला प्रकाश मे आया था जिस पर आज तक कोई भी कार्यवाही नही हुयी है ।
जमीन मालिको ने संगीन अपराध लगाते हुये अवैध खनन को तत्काल रोकने की गुहार लगायी है , और अपनी जान का खतरा बता कर पूरे मामले मे प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ।





