HomeMarqueeबलौदाबाजार : कमिश्नर ने की संपर्क केंद्र की प्रशंसा

बलौदाबाजार : कमिश्नर ने की संपर्क केंद्र की प्रशंसा

कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दाैरान संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित संपर्क केंद्र 92018- 99925 की खूब प्रशंसा की। कावरे ने सबसे पहले कक्ष का अवलोकन कर संपर्क केंद्र 92018-99925 के कार्य प्रणाली को बारीकी से जाना।

कलेक्टर दीपक सोनी ने संपर्क केंद्र के बारे में ब्रीफ करते हुए बताया क‍ि, संपर्क केन्द्र के माध्यम से फोन एवं वाट्सएप के जरिए विभिन्न विभागों से संबंधित अभी तक 126 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 89 आवेदनों को त्वरित निराकरण किया गया है। साथ ही बचे हुए 37 आवेदनों को समय-सीमा में दर्ज कर निराकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गांवों की समस्याओं को जानने एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा 58 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसमें गांव वाले भी अलग से समस्याओं के बारे में जानकारी दर्ज कराएं है। संपर्क केन्द्र के माध्यम से हमने भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बोरसी(ध) के दो भाईयों के बीच आपसी सुलह कर धान बोनस की राशि का बटवारा,कसडोल विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा क निवासी बलराम कर्ष कर्नाटक के जिला कोलर में ईंट भट्ठा में 8 लोगों की बंधक बनाने की सूचना दी गई। जिस पर संपर्क केन्द्र के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सकुशल घर वापसी कराई गई है। इसके साथ ही अन्य मिले सफलता एवं निदान के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

कावरे ने संपर्क केंद्र के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए नवाचारी पहल के जरिए आमजनों के समस्या समाधान हेतु सार्थक सकारात्मक परिणाम मूलक कदम बताया। उन्होंने कहा आमजनों की समस्याओं का त्वरित निदान हो इसके प्रशासन को हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। यही मुख्यमंत्री जी के सुशासन की अवधारणा भी है। संपर्क केंद्र बेहद ही प्रभावी है। हमारे संभाग के अन्य जिलों में भी इस मॉडल को अपनाने का प्रयास करेंगे। जिससे अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular