Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeMarqueeबकरीद (ईद-उल-जुहा): नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन शांति की मांगी...

बकरीद (ईद-उल-जुहा): नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन शांति की मांगी गई दुआ

अवधनामा संवाददाता

आलाधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा का लिया जायजा

इटवा सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद (ईद-उल-जुहा) पर्व की नमाज अदा की गई। इटवा स्थित सुन्नी रज़ा जामा मस्जिद सहित सैकड़ों से ज्यादा मस्जिदों में बकरीद (ईद-उल-जुहा) की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन शांति की दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी ईदगाह में एक साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों की तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। का त्योहार हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाया गया है। नमाज के ठीक बाद आलाधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा का _जायजा_ लिया। जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं से शांति पूर्वक नमाज अदा करने के बाद शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और मुल्क की तरक्की के लिए ईद की नमाज खुशियों के साथ अदा करें। यही सबसे बड़ा त्योहार का योगदान है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द सुबह लगभग 09 बजे नगर पंचायत इटवा चौराहे पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था देख बाढ़ क्षेत्र बिजौरा का निरीक्षण करने निकल गये।
डीएम ने कहा कि ईद का त्योहार बहुत ही शांति और स्नेह के साथ मनाया जाए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने कहा कि कोई भी समस्या हो तो तुरंत अवगत कराया जाए।
एसडीएम इटवा कर्मेंन्द्र तहसीलदार सीओ पुलिस जयराम ने भी क्षेत्र में नजर बनाये रखी प्रभारी निरीक्षक इटवा ने पुलिस बल के साथ ईद की नमाज अदा कराने के लिए मस्जिदों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं पाई गई।

तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

सुरक्षा की दृष्टि से इटवा क्षेत्र में मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान पुलिस निगरानी करते हुए नजर आई। इसी के साथ ही क्षेत्र की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों की तरफ यातायात का ध्यान भी पुलिस ने कर रखा था। ताकि आम जनमानस को सड़क पर निकलने के दौरान जाम की समस्या से न जूझना पड़े। इस दौरान लेखपाल पन्नालाल, ट्रैफिक एसआई देवेंद्र कुमार पांडे, नगर पंचायत ऑपरेटर श्याम सुंदर, मोनल, अजय सहित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular