Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeLucknow अलीगंज के राजा के दरबार में झूमें बजरंगी

 अलीगंज के राजा के दरबार में झूमें बजरंगी

 

अवधनामा संवाददाता

 घुंघरू बांध नाचे अंजनी को लाल..,
लखनऊ। अलीगंज का राजा का गणेश उत्सव गुलाब वाटिका अलीगंज में चल रहे उत्सव में गुरुवार को सुबह भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम मे संगीतमय सुन्दकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। श्या मजी पाण्डेय व उनके साथी कलाकारों द्वारा मधुर स्वरों मे प्रस्तुत किया गया। पाठ में मंगल भवन  अमंगल हारी…, के सैम्पुट के माध्यम से लोगों को भावविभोर कर दिया। पूरा पण्डल श्रीराम जय राम जय जय राम के स्वर गूंजने लगे। इसक बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की सुन्दर झांकी के दर्शन किये। प्रयागराज से आये जितेन्द्र बजरंगी ने हनुमान जी के  स्वरुप मे बप्पा के दरबार पहुंचे। पहले उन्होंने गजानन के दर्शन किये। उसके बाद झूम झूम नाचे देखों भक्त हनुमाना’ के भजन पर नृत्य करने लगे। उसके बाद बजरंगी ने घुंघरू बांध नाचे अंजनी को लाल.., भजन पर नृत्य किया तो संस्था के संरक्षक राजकुमार सिंघल, महामंत्री सन्दीप अग्रवाल, संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल, मनोज मिश्रा व मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता आदि लोग झूमने लगे। अगले क्रम में महाभोग 56 भोग बप्पा को लगाया गया। बाद मे संस्था ने 56 भोग चडाने वाले भक्तों को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि 02 सितम्बर को सीतापुर के भजन गयक अनुराग रौशन भजन सुनाययेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular