Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhकमर तोड़ महँगाई से गरीबो का जीवन जीना हुआ दुर्भर - मदन...

कमर तोड़ महँगाई से गरीबो का जीवन जीना हुआ दुर्भर – मदन लाल यादव

Back breaking inflation made life difficult for the poor - Madan Lal Yadav

अवधनामा संवाददाता

निजामाबाद/आजमगढ़ (Nizamabad/Azamgarh)। तहसील मुख्यालय के आगे फरीहा रोड पर मूइया मकदुमपुर मे बने पेट्रोल पंप पर कांग्रेस पार्टी द्वारा डीजल पेट्रोल की वृद्धिके विरोध मे पार्टी कार्य कर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा लगभग घंटो बैठ कर धरना प्रदर्शन किया। जिसमे पार्टी नेता मदन लाल यादव व पूर्ण मासी प्रजापति ने कमर तोड़ महगाही से गरीबो का जीवन जीना दुर्भर हुआ, जिसके लिऐ भाजपा सरकार को दोषी बताया। धरने मे पार्टी के नगर निजामाबाद अध्यक्ष अनीश अहमद ब्लाक मिर्जापुर के अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय व नगर सराय मीर अध्यक्ष विकास सोनी के आलावा राम गणेश प्रजापति, नदीम खान, प्रमोद पांडेय,  फैयाज अहमद, मुस्तकीम, अमरजीत यादव, जीशान मदन यादव सहित भारी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह से डीजल पेट्रोल एवं कमर तोड़ महगाई के विरोध मे पार्टी के ब्लाक तहबरपुर अध्यक्ष आशु माली राय के नेतृत्त्व मे तहबरपुर थाने के सामने पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाया और धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियो के खिलाफ एक जुट होने की अपील किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular