Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeलालजी यादव की अध्यक्षता में मनाया गया बाबा साहब का 69वां महापरिनिर्वाण...

लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाया गया बाबा साहब का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस

सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाया गया तत्पश्चात जिला कार्य समिति की मासिक बैठक तथा SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ। बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके विचारों तथा पदचिन्हो पर चलनेे का संकल्प लिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि जनपद के ( एसआईआर) प्रभारी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य कृष्णभान सिंह सैथवार तथा नेता प्रतिपक्ष माननीय माता प्रसाद पांडेय रहे।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष और उनके विचार हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बाबा साहब ने संविधान में समाज के दबे कुचले निरीह सभी लोगों को बराबरी का अधिकार देने का काम किया था परंतु आज भाजपा की सरकार बाबा साहब की बात तो करती है लेकिन उनके बताएं रास्ते पर नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एस आई आर गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है।

हम अपने सभी साथियों से अनुरोध करते हैं कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में समय सीमा के अंदर जिन लोगों का गणना फॉर्म अभी तक नहीं भरा गया है उनका गणना फॉर्म भरवा कर BLO के पास जमा करने में सहयोग करें! मुख्य अतिथि कृष्ण भान सिंह सैथवार जी ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एस आई आर मतदाता पुनरीक्षण गणना फॉर्म को समय से जमा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से पूरा देश और प्रदेश तबाह है प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, मोनू दुबे, बेचई यादव, राम फेर यादव, राममिलन भारती, कमाल अहमद खान, चंद्रमणि यादव, श्रीमती इंद्रासना त्रिपाठी, सुरेश चंद यादव, मणीन्द्र मिश्रा मशाल, प्रदीप पथरकट्ट, मो इदरीश पटवारी, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी, जुबेदा चौधरी, डॉ धीरेंद्र यादव, श्रीमती रिंधु पासवान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा, सोनू यादव, रामू यादव, अब्दुल कलाम खान ,रामसेवक लोधी, अखिलेश मौर्या, चंद्रभान पहलवान, मो हारुन, हरिनारायण यादव, जोखन चौधरी, खुर्शीद अहमद, हरिराम यादव, चंद्रहास यादव, मो जफर रिजवान अहमद, दिनेश यादव, राधेश्याम यादव, अंगद यादव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular