राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
इटावा। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को मीटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि फॉर्म 06 पूरा भरवाकर दिया जाए,जिसमें आधार कार्ड अवश्य लगाया जाए।उन्होंने सभी पार्टियों से अपील की कि बी0एल0ए0नए बूथ पर अवश्य नियुक्त किए जाएं एवं सुनवाई स्थल पर आवेदक के साथ फोटो खींची जाएगी।
उन्होंने कहा कि आवेदक की ई0आर0ओ0 के साथ फोटो खींची जाएगी।उन्होंने कहा कि बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर नोटिस रिसीव कराए जाएंगे एवं सुनवाई के दौरान अभिलेख अवश्य लेकर जाएं।उन्होंने कहा कि फॉर्म 06 में एक अभिलेख आधार कार्ड लगाकर जमा कर सकते है।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची सही होनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि आज जनपद में लगभग साढ़े चार हजार लोगों की जनसुनवाई है,सभी को शत-प्रतिशत उपस्थित रहना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अवश्य जागरूक किए जाए साथ ही उन्होंने कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए।उक्त बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार,उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी,आशुतोष दीक्षित कांग्रेस,मोहित जाटव बसपा,राहुल पाल अपना दल,कृपा नारायण तिवारी भाजपा,संजीव भदौरिया भाजपा,राकेश कुमार जिला महासचिव बसपा सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।





