Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshभाजपा ने परिवार सम्पर्क चलाया अभियान

भाजपा ने परिवार सम्पर्क चलाया अभियान

अयोध्या। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की आम जनता को जानकारी देने के लिए भाजपा ने परिवार सम्पर्क अभियान चलाया है। अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करके उन्हें प्रधानमंत्री की तरफ देशवासियों को सम्बोधित पत्र का वितरण कर रहे है। रानीबाजार मंडल में सांसद लल्लू सिंह व तारुन मंडल में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में अभियान की शुरुवात हुई। विधायकों में इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभा सिंह चौहान, रामचन्दर यादव, बाबा गोरखनाथ ने अपनी अपनी विधानसभा में पत्रक वितरित करके कार्यक्रम की शुरुवात की।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथ पर घर घर सम्पर्क कर रहे है। इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का यथवत पालन किया जा रहा है। 11 जून से लेकर 15 तक चलने वाले इस अभियान के तहत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी गयी है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये गये बड़े फैसलों से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। धारा 370 व 35ए की समाप्ति से कश्मीर में खुशहाली का रास्ता खुला। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली। लाकडाउन में गरीबों, किसानों व मजदूरों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज से विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। सम्पर्क अभियान के दौरान रानी बाजार मंडल के बूथ नम्बर 170 में मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, इन्द्रभान सिंह, पवन चौरसिया। तारुन मंडल में मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राममोहन भारती, अनुपम सिंह, नलिनेश सिंह, गोसाईगंज कस्बे में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, संजय पराग, प्रदीप जायसवाल, शेखर जायसवाल, अशोक वर्मा, विजय लक्ष्मी जायसवाल, शत्रोहन मोदनवाल, विनीत सिंह, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, मिल्कीपुर विधानसभा में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्रा, अर्जुन सिंह, अजय तिवारी, वंशीधर शर्मा, देवेन्द्र सिंह, सोहावल मण्डल में कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular