Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिण्डालको में ब्रेस्ट कैंसर विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित

हिण्डालको में ब्रेस्ट कैंसर विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/रेणुकूट हिण्डालको हमेशा से महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। आज के दौर में महिलाओं को तरह- तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। और कामकाज में व्यस्त महिलाएं इन समस्याओं को लेकर सजग रहें इसी उद्देश्य हेतु हिण्डालको में महिलाओं को लेकर अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेफ्टी 360 पहल के अंतर्गत ऑफ द जॉब सेफ्टी टास्क फोर्स के बैनर तले अमूमन महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया जिसमें हिण्डालको हॉस्पिटल की डॉक्टर पायल डामोर ने महिलाओं को उक्त कैंसर के लक्षण, इससे बचने के उपाय एवं इसकी गम्भीरता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उपरोक्त सत्र में हिण्डालको कॉलोनी की लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने सत्र को बेहद महत्वपूर्ण बताया एवं खुल कर अपने सवाल भी रखे। डॉक्टर पायल ने बताया कि महिलाओं को इस बीमारी का संदेह होने पर तुरंत ही नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और खुल कर अपनी समस्याएं बतानी चाहिए। क्योंकि इसका इलाज तभी संभव है जबकी समय से बीमारी का पाता लगा लिया जाए। महिलाओं को खुद भी जागरूक रहना चाहिए साथ ही अन्य महिलाओं को भी इसके बारे में समझाना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती पूनम रॉय, श्रीमती रेखा ठाकुर, श्रीमती तनुश्री दत्ता पॉल समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular