Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण एवं नशा मुक्त युवा अभियान के तहत कन्या प्राथमिक...

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण एवं नशा मुक्त युवा अभियान के तहत कन्या प्राथमिक विद्यालय धवर्रा में जागरूकता रैली व गोष्ठी आयोजित

रैली में बच्चों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण एवं नशा मुक्त युवा अभियान के तहत जिले में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को इस नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उनका जीवन नशा मुक्त सुखमय जीवन बना रहे। इस अभियान की कड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशाराम ने नेतृत्व व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत की देखदेख में एक युद्ध नशे के विरुद्ध थीम पर कन्या प्राथमिक विद्यालय धवर्रा में जागरूकता रैली व गोष्ठी आयोजित की गई। रैली में बच्चों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया, वहीं वक्ताओं ने नशा व तंबाकू रहित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की अध्यक्षता में कन्या प्राथमिक विद्यालय धवर्रा बच्चों व शिक्षकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली गांव की हर गली व सड़कों से गुजरी और ग्रामीणों को तंबाकू व नशा न कराने के प्रति जागरूक किया। रैली में बच्चे हाथों में नशा से दूर रहने की स्लोग्न लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे साथ ही देश को बचाना है तंबाकू को हटाना है। तंबाकू से नाता तोड़ो सुखी जीवन से नाता जोड़ों। नशे की लत है ऐसी, जो कर दे जीवन नर्क जैसी आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के बाद उपस्थित बच्चों शिक्षकों व ग्रामीणों का नशा न करने के प्रति शपथ दिलाई गई साथ ही अपने और आसपास के लोगों को नशे से दूर रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक ने कहा कि नशा समुदायों पर गहरा असर डालता है, सामाजिक संतुलन को बिगाड़ता है साथ ही अपराध बढ़ाता है और स्थानीय संसाधनों पर दबाव डालता है। कहा कि वर्तमान समय में नशे की गिरफ्त में युवा सबसे ज्यादा शामिल है और यह नशा युवा वर्ग को कमजोर बनाता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा कमियों को छुपाने का एक तरीका मात्र है, लेकिन नशा से किसी का भी दूखः दर्द कम नहीं होता बल्कि नशा धीरे धीरे उस व्यक्ति को समाप्त कर देता है। कहा कि बहुत सारे लोग नशे को फैशन भी मानते है कोई रिश्तेदार घर पर आये तो शराब, सिगरेट तंबाकू आदि स्वयं ही उनके लिये लाकर देते है जो कही से भी तरह से उचित नहीं है। इस मौके पर डॉ. आकांक्षा सोनी डॉ. अमित गंगेले, एफएचडब्ल्यू संगीता, प्रधानाध्यापिका सरला अग्रवाल सहित तमाम शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular