Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeItawaविश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,पोषण पोटली की गई वितरित

विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,पोषण पोटली की गई वितरित

सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय(यूपीयूएमएस)में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो.(डॉ.)अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर डीन(मेडिसिन),डॉ.आदेश कुमार द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए टीबी की समय पर पहचान,पूर्ण उपचार एवं जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कुलपति ने टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर उपचार में पोषण के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम में 24 मार्च के ऐतिहासिक महत्व तथा टीबी की रोकथाम एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर जांच अवश्य कराएं,उपचार को बीच में न छोड़ें, टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य रोग है। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने,समय पर निदान सुनिश्चित करने एवं सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular