धूमधाम से मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती
शाहजहांपुर, जनपद में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सपा कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई वही 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के गांव दिलावरपुर,कांट में विधानसभा क्षेत्र के पीडीएफ प्रहरी बूथ लेवल एजेंट की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया , इस अवसर पर सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के PDA प्रहरी(बूथ लेवल एजेंट) की बैठक में SIR मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विधिवत बूथ एजेंटों को जानकारी दी गई विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सभी बूथ लेवल एजेंट अपने-अपने बूथ पर मेहनत से काम करें एक भी वोट कैंसिल नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा इस समय नए वोट भी बनाए जा रहे हैं इस पर भी सभी बूथ एजेंट ध्यान रखें और नए वोट बनवाने का काम करें बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव , पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा पूर्व विधानसभा सपा प्रत्याशी ददरौल , धर्मवीर सिंह यादव , बाबूराम पाल ब्लॉक अध्यक्ष भावलखेड़ा, ओमकार मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष मदनापुर, अविनाश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष ददरौल, लईक अहमद शाह , सर्वेश कुमार वर्मा, सुभाष सिंह यादव , सैयद शावेज SIR प्रभारी, रूमसिंह यादव जोन प्रभारी, सर्वेश कुमार वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, दधीच वर्मा जिला सचिव लोहिया वाहिनी, सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे





