Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaऑल इंडिया एथलेटिक्स पुरूष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय को मिला गोल्ड

ऑल इंडिया एथलेटिक्स पुरूष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय को मिला गोल्ड

अवधनामा संवाददाता

लम्बी कूद में रिषभ ऋषिवर ने गोल्ड जीतकर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी रिषभ ऋषिवर ने लम्बी कूद प्रतियोगिता में 7.72 मीटर छलांग लगा कर विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया। तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में गुरूवार को आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स पुरुष महिला प्रतियोगिता में रिषभ ने गोल्ड जीतकर खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वही दूसरी ओर इसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के पॉच अन्य खिलाडियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वालो में 10000 मीटर महिला दौड़ में ममता राजभर, 1500 मीटर पुरुष दौड़ में सूर्य प्रकाश, 1500 मीटर महिला दौड़ में ममता पाल, हैमर थ्रो पुरुष में उपदेश सिंह एवं बबली वर्मा ने 3000 मीटर स्टीपल चेज महिला दौड़ में शानदार खेल प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में टीम के साथ टीम मेनेजर डॉ. सतीश श्रीवास्तव, डॉ. मनोज एवं कोच डॉ. मनीष सिंह, नीरज पटेल रहे। ऑल इंडिया एथलेटिक्स पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में खिलाड़ियो के खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनके खेल के प्रति समर्पण एवं लगन का प्रतिफल है। खिलाड़ियों ने अवध विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को बधाई दी। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो. एस. एन. शुक्ला, प्रो. एस.एस. मिश्रा, प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. वी. पी. सिंह, महामंत्री प्रो. जितेंद सिंह, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग पांडेय, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो. प्रवीण सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ अनिल मिश्रा, डॉ. अर्जुन सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular