Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeGeneralझोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी और सात जानवरों की जलकर मौत

झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी और सात जानवरों की जलकर मौत

अजीतमल तहसील क्षेत्र के अनुरूद्ध नगर गांव में बुधवार की सुबह 11 हजार की लाइन से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग में पूरी गृहस्थी, सात जानवरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। नौ जानवर झुलस गए।

ब्रज बिहारी ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय वह अपने परिवार के साथ झोपड़ी के भीतर था। जैसी ही आग लगी वह सभी बाहर निकल आये। आग इतनी तेजी से फैली, जिसमें अंदर बधे जानवरों की जलकर मौत हो गयी। आग की लपटें देख गांव वालों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई।

पीड़ित ब्रज बिहारी ने बताया कि झोपड़ी में 32 कुंतल गेंहू, 6 कुंतल राई, कपड़ा,नगदी व जेबर रखे थे जो जलकर सब नष्ट हो गए। साथ ही पांच बकरी, दो भैसों की मौत हो गयी। 06 बकरी और तीन भैसे झुलस गयी। आग की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। इस हादसे में उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी है। पीड़ित परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular