Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiगैंगलीडर व गैंग के अन्य सदस्यों की चल अचल सम्पत्ति कुर्क

गैंगलीडर व गैंग के अन्य सदस्यों की चल अचल सम्पत्ति कुर्क

अवधनामा संवाददाता
बाराबंकी। पुलिस, प्रशासन द्वारा नकबजनी व चोरी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले गैंगलीडर व गैंग के अन्य 02 सदस्यों की चल अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 20 लाख रुपये को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।
थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा थाना सुबेहा पर पंजीकृत यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त/गैंगलीडर रामबरन पुत्र जगरुप पासी निवासी ठाकुराइन पुरवा मजरे कोलवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी द्वारा अपन गैंग के अन्य सदस्यों मुकेश पुत्र मंगरे पासी निवासी ठाकुराइन पुरवा मजरे कोलवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी व राजकरन पुत्र जगरूप पासी निवासी ठाकुराइन पुरवा मजरे कोलवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर नकबजनी व चोरी कर अपने परिजनों के नाम पर भूमि/मकान का क्रय कर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई। उक्त सम्पत्ति को अन्तर्गत गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular