Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, इटवा में विरोध

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, इटवा में विरोध

युनुस सरकार का पुतला फूंका, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

आचार्य बृजेश पाठक समेत दर्जनों लोग रहे शामिल।

इटवा सिद्धार्थनगर। मंगलवार को आचार्य बृजेश पाठक के नेतृत्व में धर्म रक्षिणी सेना के बैनर तले बांग्लादेश में दीपू चन्द्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर रामलीला मैदान से चौराहे तक विरोध मार्च निकाला तथा बांग्लादेशी प्रधानमंत्री मो युनुफ का पुतला दहन किया उसके उपरान्त चौराहे से शिवशक्ती मन्दिर तक कैन्डल मार्च निकाल कर श्रद्धान्जली अर्पित किया सभी लोगों ने मौन धारण करके मृतामात्माओं के लिए प्रार्थना किया।

आचार्य बृजेश पाठक ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत सरकार को वांग्लादेश से सारे सम्बन्ध तोड़ लेने चाहिये तथा हिंसा को रोकने के लिए हस्ताक्षेप करना चाहिए उन्होंने घुशपेटियों को भारत से चिन्हित कर वाहर खदेड़ने का भी आग्रह किया एवं हिंदू समाज एकजुट होकर कट्टरवाद इस्लामिक आतंकवाद का विरोध करे। इसके लिए भी आग्रह किया।

इस विरोध प्रदर्शन में आचार्य अवधेश पाठक, आत्मदेव पाठक, ओमप्रकाश मोर्या, सदानंद त्रिपाठी, रामन्द्र मिश्र, विजय कसौधन, रामबली, मयाराम विरेन्द्र दिवाना, रवि पाठक, अमित पाठक, विशाल पाठक, मथुरा जायसवाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular