Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeItawaअटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

इटावा। बेसिक,राजकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों के लगभग आधे सैकड़ा सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित।

अटेवा इटावा के तत्वावधान में भव्य सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में आयोजन रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट)के प्रशिक्षण हॉल में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय तक योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रेमपाल सिंह,उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट ने की व अटेवा के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए जीवन जीने की सलाह दी।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और उनका अनुभव हमेशा प्रेरणा देता है।इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र बैच और प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।इस सम्मान को पाकर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकायें भावुक नज़र आये।संचालन प्रवक्ता शिव शंकर यादव(पूर्व सैनिक)एवं मधुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह,स्टेट रिसोर्स पर्सन मीनाक्षी पाण्डेय,अटेवा प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सैनी,प्रदेश कैडर प्रभारी प्रदीप यादव,जिलाध्यक्ष अजय यादव,महामंत्री डॉक्टर लवकुश जाटवानी,पर्यवेक्षक राजेश जादौन,अतुल कुमार,अभिषेक कुमार,शिवसंगी कमल,अतुल यादव, प्रभाकर,संजीव यादव,के के यादव,रईस अहमद,इमरान सुल्तान,कुसुम, सविता,प्रीति यादव,आसिंधु कुमारी, अरविंद कुमार,शरद चंद्र,संजय दुबे,गौरव पाठक,प्रदीप यादव,एआरपी अश्वनी यादव,चंद्रकांत त्रिपाठी,प्रियंका गौर, प्रियंका गुप्ता,नागेंद्र,धर्मेंद्र,विनोद, त्रिपाठी,बीनू,प्रद्युम्न कश्यप,पंकज चौहान,रमेश चौधरी,अरुण यादव, अभिजीत चौधरी,मनोज यादव,विजय पटेल,राघवेंद्र मौर्य,आलोक चौहान, आलोक यादव,जयवीर पाल,हरेंद्र सिंह, मुनीश कुमार,विनोद राजपूत,संजय यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular