रात में संयुक्त टीम ने अवैध बालू लदे 11 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर किया सीज

0
342

उरई(जालौन)। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुरूप उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस तथा सम्बंधित विभाग अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा रात में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जोल्हूपुर मोड़ में चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड 11 ट्रकों को पकड़कर सीज करने की कार्यवाही से खलबली मच गयी।

उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी , ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मिश्रा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापा मार अभियान शुरू किया। टीम ने जोल्हूपुर मोड़ में अवैध खनन के परिवहन तथा ओवरलोड के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान बिना खनिज प्रपत्रों के ओवरलोड मौरम लादे 11 ट्रको को परिवहन करते हुए पकड़ लिया। संयुक्त टीम के द्वारा अवैध खनन भरे सभी 11 ट्रकों को पकड़ कर सीज करने की कार्यवाही की गई।उपजिलाधिकारी को मुताबिक पकड़े गये सभी 11 वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में खड़ा करा दिया गया हैं। चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही अवैध खनन चालकों में हड़कम्प मच गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध मौरंग खनन तथा परिवहन के खिलाफ निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जायेगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here