केजरीवाल ने ली तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

0
71

नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को यहां रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।


– शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कहा, ये मेरी नहीं, जनता की जीत।
– दिल्ली के हर दल के समर्थकों का मुख्यमंत्री।
– ये हर मां, बहन और युवा की जीत।
– सभी दलों के लोगों के लिए काम किए।
– दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार।
– केजरीवाल ने लगवाए भारत माता की जय के नारे।
– मैं सारी पार्टियों के साथ मिलकर दिल्ली का विकास करना चाहता हूं।
– हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
– पीएम का आशीर्वाद चाहता हूं।
– देश में विकास की नई राजनीति शुरू हुई।

– दिल्ली वालों ने किया कमाल, पूरे देश में बजा आप का डंका।

– मैंने अपने विरोधियों को माफ करता हूं।
– दुनिया की अनमोल चीजे भगवान ने फ्री बनाई है।
– मैं शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पैसे नहीं लूंगा।
– अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
– राज्यपाल ने मनीष सिसोदिया को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पिछली सरकार में उपमुख्‍यमंत्री और शिक्षा मंत्री थे सिसोदिया।

– सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद की थपथ ली। केजरीवाल सरकार 2.0 में स्वास्थ्य मंत्री थे सत्येंद्र जैन।
– गोपाल राय को भी राज्यपाल ने मं‍त्री पद की शपथ दिलाई।
– गोपाल राय ने आजादी के शहीदों के नाम पर शपथ ली।
– कैलाश गेहलोत ने मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे गेहलोत।
– इमरान हुसैन को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ। अल्पसंख्‍यक कोटे से मंत्री बने हुसैन।

– राज्यपाल ने राजेंद्र पाल गौतम को दिलाई मंत्री पद की शपथ। पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे गौतम।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here