Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसत्रह दिवसीय स्वदेश उत्सव में कलाकार बिखेर रहे हैं अपने कला रंग...

सत्रह दिवसीय स्वदेश उत्सव में कलाकार बिखेर रहे हैं अपने कला रंग का जलवा

अवधनामा संवाददाता

अयोध्याधाम। सागर कला भवन अयोध्या में हो रहे सत्रह दिवसीय स्वदेश उत्सव कला कार्यशाला में पांचवें दिन आशीष फाउन्डेशन के संस्थापक समाजसेवी अनुज परमवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर श्री लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे सैकड़ों गरीब बच्चो के साथ पढ़ाई लिखाई पर विशेष चर्चा के साथ ही साथ बच्चो को फल आहार केला, बिस्कुट, चिप्स, फ्रूटी और चाकलेट आदि वितरण किया गया। इस कार्य में आशीष फाउंडेशन की अध्यक्ष आशीष कौर, इंदर प्रीत सिंह बेदी, रजनी बेदी, परमवीर सिंह, शशि रावत, राजवीर सिंह बेदी, रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्त, अनुराधा , पीयूष श्रीवास्तव, विजय वर्मा, स्वदेश संस्थान के अध्यक्ष एस बी सागर आदि उपस्थित रहे।इसके पूर्व मां शान्ति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक बसन्त राम एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रज्ञा श्रीवास्तव, रायबरेली नवोदय विद्यालय से आए हुए शिक्षक मनोज पाण्डेय सहित सैंकड़ों लोगों द्वारा कला कार्यशाला का अवलोकन भी किया गया।
मुख्य अतिथि इंदर प्रीत सिंह बेदी ने कहा हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर होना चाहिए जिस क्षेत्र में रुचि हो उस प्रतिभा को अपना कर आगे बढ़ना चाहिए साथ ही इंसान के अंदर सभी के प्रति आदर एवं मानवता के साथ समाज सेवा की भावना भी होनी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष बसंत राम ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन भी एक कला है जिसमें सुख-दुख आते जाते हैं अपने लक्ष्य पर कार्य करने वाला व्यक्ति सफल जरूर बनता है। कला के माध्यम हम अपनी भावनाओं को उकेर कर उन्हे जीवंत कर सकते हैं।
स्वदेश संस्थान के अध्यक्ष एस बी सागर, सचिव प्रतिभा यादव एवं राम आशीष ने संतुक्त रुप से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वागत एवं धन्यवाद किया। एस बी सागर प्रजापति ने कहा कि इस स्वदेश उत्सव कला कार्यशाला में अयोध्या की कला संस्कृति को आधार मानकर कलाकार भित्ति चित्रण को उकेरते हुए अपने कला रंग का जलवा बिखेरते हुए अपनी पहचान बना रहे हैं। इस कार्यशाला का समापन 23 मई बुद्ध पूर्णिमा को कला प्रर्दशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ होगा।अन्तिम में स्वदेश यश गान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकता रस्तोगी, श्री लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष श्री, राम सुन्दर अर्जुन प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष रिंकी यादव, स्वदेश संस्थान के सचिव/कोषाध्यक्ष राम आशीष तथा प्रतिभागी कलाकारों में मुख्य रूप से प्रवीण कुमार, रिद्धिमा गुप्ता, पल्लवी , प्रिया रावत , अक्षत सिंह, काजल मौर्या, अंशिका मौर्य, देवांशी यादव, आंचल सोनकर, मानसी गोड, विवेक सिंह, सेजल मौर्या, स्वाति, यशस्वी सिंह, रुचि, खुशी मोदनवाल, सलोनी मोदनवाल सहित 51 कलाकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular