Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeItawaअपना दल(एस)ने मनाई लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

अपना दल(एस)ने मनाई लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

इटावा। केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार / राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल(एस)अनुप्रिया पटेल के निर्देशनुसार देर सांय भारत रत्न लौह पुरुष देश के प्रथम गृह मंत्री राष्ट्र के यशस्वी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 75 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी पटेल चौक (पक्का तालाब चौराहा)स्थित शिव सॉई ढावा में अपना दल एस के संस्थापक सदस्य बीरेन्द्र सिंह पटेल(मुन्ना)की अध्यक्षता में आयोजित की गई।गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ.हरीशंकर पटेल प्रमुख समाज सेवी/राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल (एस)रहे।गोष्ठी के शुभारम्भ से पूर्व पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं ने पटेल चौक स्थित सरदार बल्लम भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शत-शत नमन किया।

जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान,जिला महासचिव राजेश पटेल,जिता सचिव डॉ.सुधीर सविता विधान सभा अध्यक्ष मुकेश कुमार,इं. राजेश कुमार वर्मा,एडवोकेट अमित चौरसिया सर्वेश कुमार वर्मा तथा अनुपम पटेल ने सरदार साहब के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के शिल्पी सरदार पटेल द्वारा बताये गये मार्ग पर चलना चाहिए तभी पुण्य तिथि मनाने का लाभ होगा।अन्त में अध्यक्षता कर रहे बीरेन्द्र सिंह पटेल ने गोष्ठी में आये पार्टी के समस्त पदाधिकारियों का पार्टी के कार्यों में बढ़चढ कर हिस्सा लेने का अनुरोध करते हुए हृदय तल से आभार व्यक्त किया।गोष्ठी को सफल बनाने में मोघू,सिद्धार्थ कुशवाह,निखिल सविता, साहिल सविता,बल्लू,रामचन्द्र,राजेश , लालजी,अंकित,अमित,उमाशंकर पटेल,ननकू,नीरज,लखनऊ से कल्लू पटेल,पिन्टू पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular