Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaबाईपास पर मकानों को बचाने के लिये एक फिर विशेष सर्वे हुआ

बाईपास पर मकानों को बचाने के लिये एक फिर विशेष सर्वे हुआ

अवधनामा संवाददाता

गोसाईंगंज -अयोध्या। कस्बे के किनारे प्रस्तावित फोरलेन बाईपास के निर्माण से बंधे के किनारे के मकानों को बचाने की कवायद रविवार को एक बार फिर शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बंधे का सर्वे किया है।
उनका कहना है कि सर्वे के आधार पर अनापत्ति हासिल करने के लिए नया प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक 25 मीटर बंधे की चौड़ाई में पांच मीटर में टंच का निर्माण होगा। बंधे की 20 मीटर चौड़ाई फोरलेन सड़क निर्माण के लिए जाने की बात बताई है।विदित हो कि फोरलेन बाईपास निर्माण के लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड और लोक निर्माण विभाग के बीच बंधे की चौड़ाई को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच लगभग सात माह से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब लोक निर्माण विभाग व बाढ़ खंड के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से महादेवा घाट से लेकर बाला पैकौली मार्ग तक निरीक्षण किया। इस बात का जायजा लिया कि किस प्रकार से क्षेत्र की आबादी और मकान को अधिग्रहण तथा तोड़फोड़ से बचाया जा सके।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी बाढ़ खंड केवल बंधे की आधी चौड़ाई साढ़े 12 मीटर ही लोक निर्माण विभाग को देने को राजी था। अब संयुक्त सर्वे के बाद बंधे की 20 मीटर चौड़ाई विभाग को बाइपास निर्माण के लिये उपलब्ध कराने के लिये रिपोर्ट बनाकर शासन के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में एलाइनमेंट को भी बदलना पड़ेगा बताया कि पूरा बंधा पकड़ लेंगे तो जहां 50 मकाने जा रही हैं वहां 25 ही मकान जाएंगी। वैसे जिनका मकान बज रहा है वह तो खुद है लेकिन जिनका मकान नहीं बच रहा है वह परेशान नजर आ रहा है। वैसे भीटी तिराहे पर हनुमान मंदिर उत्तर की तरफ जो नाम हुआ है उसमें कोई संशोधन नहीं होना है। एनओसी मिलने के बाद नगर पंचायत के भीतर बाइपास की जद में आ रहे मकानों को बचाने के लिये सर्वे कर एलाइनमेंट में परिवर्तन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular