Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homesonbhadraवनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली ने महिला सशक्तिकरण हेतु की एक और अभिनव...

वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली ने महिला सशक्तिकरण हेतु की एक और अभिनव पहल 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/शक्तिनगर वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु की गई एक और अभिनव पहल। भारत सरकार की डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए, वनिता समाज ने बाल भवन के शिक्षिकाओं, महिला कर्मचारियों, वनिता समाज की सदस्याओं, आसपास की महिलाओं हेतु सात दिवसीय बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया ।
इस कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती जयिता गोस्वामी,अध्यक्षा,वनिता समाज एवं वनिता समाज के अन्य वरिष्ठ गणमान्य सदस्याओं  द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती जयिता गोस्वामी ने वनिता समाज के सदस्याओं को महिलाओं को शिक्षित करने एवं कंप्यूटर से संबंधित कार्यों के लिए आत्मनिर्भर बनाने की इस अनुकरणीय पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की तेजी सेबदल रही दुनिया में, विशेष रूप से कोविड-19 के बाद, समस्त विश्व भर में  असाधारण दर से डिजिटल की ओर बढ़ रही है, इसलिए इन डिजिटल परिवर्तनों को अपनाना महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह पहल डिजिटल कौशल को बेहतर बनाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगी।
यह सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कंप्यूटर कौशल में सुधार लाने और विशेष रूप से महिलाओं के बीच डिजिटल ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी महिला हितग्राहियों ने वनिता समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की एवं वे सभी इसके लिए आभारी हैं।
इस अवसर पर श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी,  वनिता समाज, श्री नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक एनटीपीसी सिंगरौली, श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा, महासचिव, वनिता समाज, एवं अन्य वरिष्ठ सदस्या उपस्थित रहीं ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular