Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeपीएम श्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी में वार्षिक खेलकूद एवं...

पीएम श्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी में वार्षिक खेलकूद एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजित

पुरातन छात्रों व अध्यापकों को अतिथियों के हाथों से किया गया सम्मानित, प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभा

महोबा। पीएम श्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी में वार्षिक खेलकूद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर करियर गाइडेंस मेला लगाया गया साथ ही पुरातन छात्रों व अध्यापकों को अतिथियों के हाथों से सम्मानित भी किया गया। वार्षिक खेलकूद में बैडमिंटन, कबड्डी के अलावा चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय कुमार तथा जूनियर वर्ग में हिमांशु ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में राजकीय की स्नाकोत्तर महाविद्यालय चरखारी के प्राचार्य उमाशंकर त्रिपाठी मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि के रुप में एमएलसी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे, जिन्हें शाल और चरखारी के ऐतिहासिक धरोहरों का महोबाफ्रेम देकर सम्मानित किया गया।

समारोह दौरान विभिन्न खेलकूद एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बैडमिंटन, चित्रकला, स्लोगन लेखन, पर्यावरण संरक्षण पर निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुर्सी दौड़ और रस्सा कस्सी जैसे पारंपरिक खेलों में भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय कुमार और विनय कुमार विजय रहे, जबकि जूनियर वर्ग में हिमांशु जगदीश ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता में ऋषि सोनी, निहाल और भोला ने स्थान पाया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रमोद, अखिलेश और अमन अव्वल रहे। पर्यावरण संरक्षण निबंध प्रतियोगिता में संतोष कुमार, हरनारायण और मोहम्मद अरमान ने जीत दर्ज की तो वहीं क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौ के रामजी, मानस और प्रदीप सहित अन्य प्रतियोगिओं ने प्रतिभाग करने वाले छात्रों को विजयी होने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन और रचनात्मकता के माध्यम से भविष्य में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया साथ ही आत्म निर्भरता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों को सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों को अनिवार्य बताते हुए कहा कि जीत से ज्यादा भागीदारी और हार से सीखना महत्वपूर्ण है। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश खरे और डॉ. उमाशंकर तिवारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा के खेल प्रभारी प्रवक्ता शमशेर सिंह, राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नफीस अहमद, सुशील कुमार, शेख बफाती, संदीप गोस्वामी, ताज उद्दीन, सुनील कुमार और बादल कुमार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular