शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइरीडीहा, प्राथमिक विद्यालय लेदवा माफी, सिहोरवा, टेकनार, पतियापुर एवं गुजरौलिया में वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़ संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइरीडीहा के प्रधानाध्यापक विजय बहादुर ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय सिहोरवा में कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार एवं दधीचि कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान शिव शंकर चौधरी सहित कई शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय टेकनार में वार्षिकोत्सव एवं नवारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अवधेश कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अतीउल्लाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए जीवन में इसे अपनाने की सीख दी। प्राथमिक विद्यालय पतियापुर में मुख्य अतिथि प्रवीण यादव तथा लेदवा माफी में ग्राम प्रधान शौकी लाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय गुजरौलिया में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र गोंड ने बच्चों को अंग पत्र वितरित किया गया और उन्होंने ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य अतिथि रविंद्र गोंड,इ प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह, कृष्ण गोविन्द चौधरी,रामानंद पाण्डेय,प्रबंध समिति अध्यक्ष अवध विहारी,राम प्रताप चौधरी,अश्वनी शुक्ला , रामाश्रय लाल, राजहंस अजय, महेंद्र यादव प्रदीप मणि सजन लाल,अखिलेश मिश्रा,रीता देवी आदि लोगों ने सभी विद्यालयों में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार, अवधेश कुमार सिंह, विजय बहादुर, अमरेश कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद शर्मा, राकेश राज,प्रबंधन समिति अध्यक्ष इंद्रावती, शिक्षक कल्पना सिंह , कृष्णा सिंह,लखन्दर राम, मनीराम, विनीता कुमारी पाठक गरिमा यादव, नागेंद्र, सुनील कुमार गुप्ता,पप्पू यादव व ग्राम प्रधान लेदवा शौकी लाल, प्रवीण यादव, धीरेंद्र वर्मा, ममता चौरसिया, ग्रामीण जीरा, मधुबाला,शोभा देवी, सुनील कुमार,दधीचि कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान शिव शंकर चौधरी , शिक्षक संतोष कुमार, प्रमोद कुमार त्रिपाठी,प्रभु दयाल, विजय सिंह चौधरी, आनंद चौधरी, महेंद्र नाथ चौरसिया, अभिषेक कुमार मौर्य,अमित कुमार,चेतन मणि त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, शनि कनौजिया सहित छात्र छात्राओं मौजूद रहे।





