सिद्धार्थनगर। उस्का बाजार विकास क्षेत्रांतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय हथिवडताल में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूहगान शामिल रहे। बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मनोज कुमार साहनी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाध्यापक श्रीचंद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गुलाब चंद्र, रूपेश सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उसका बाजार के ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, राम सेवक गुप्ता, अवनिंद्र बहादुर सिंह,रमेश,रामनरेश, प्रीति सिंह, बिंदू गौतम, शब्बीर अहमद, मु हनीफ आदि उपस्थित रहे।





